बटियागढ़: खड़ेरा माता में राज्यमंत्री लखन पटेल ने किए दर्शन, भंडारा कार्यक्रम में हुए शामिल
मप्र सरकार में राज्यमंत्री लखन पटेल बटियागढ़ ब्लॉक के भिलोनी गांव के पास प्रसिद्ध खड़ेरा माता मंदिर पँहुचे,आज सोमवार दोपहर करीब 2 बजे राज्यमंत्री ने यंहा खड़ेरा वाली माता के दर्शन कर पूजा अर्चना की,उसके बाद मन्दिर परिसर में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल द्वारा आयोजित भंडारा कार्यक्रम में शामिल होकर प्रसादी ग्रहण की और लोगो से मुलाकात की