बटियागढ़: महुआघाटी के पास भूसे से भरी ट्रॉली में लगी आग, दमकल विभाग की टीम ने आग पर पाया क़ाबू
चोरईया मार्ग पर महुआ घाटी के पास भूसे से भरी ट्राली में अचानक आग लग गई,भूसे की ट्राली में आग लगी देख ट्रेक्टर वचालक ने तत्काल ही ट्रेक्टर से ट्राली को अलग किया और सड़क किनारे ट्राली खोलकर आग बुझाने की कोशिश की.आज शनिवार शाम 4 बजे आग लगने की सूचना पर हटा से दमकल वाहन मौके पर पँहुचा और आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया, घटना में ट्राली पूरी तरह जलकर खाक हो गई