महोबा: खन्ना के बहिंगा में बैंक और साहूकारों के कर्ज से परेशान किसान की सदमे से मौत, घर में मचा कोहराम
Mahoba, Mahoba | Jun 27, 2026 महोबा जनपद के खन्ना थाना क्षेत्र के बहिंगा गांव में बैंक और साहूकारों के कर्ज से आहत 45 वर्षीय किसान सुरेन्द्र कुमार द्विवेदी की सदमे से मौत हो गई। घटना के समय वह घर पर अकेले थे। पत्नी अनीता व दोनों बेटे सत्यम, अभिषेक नाना की तेरहवीं में चरखारी गए थे। घर पहुंचने से पहले ही सुरेन्द्र की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।