मंझनपुर: कोखराज में विद्यालय में डांस करने के मामले में बीएसए ने मंझनपुर में कहा- बीईओ सिराथू को दिए गए हैं जांच के निर्देश
कोखराज के उच्च प्राथमिक विद्यालय में युवती का अश्लील गानों में डांस करने की वीडियो वायरल हुई थी।बृहस्पतिवार श्याम मंझनपुर में बेसिक शिक्षा अधिकारी कमरेंद्र कुशवाहा ने पत्रकारों से बताया है कि विद्यालय शिक्षा का मंदिर होता है यहां अश्लीलता उचित नहीं है।मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी सिराथू को दी गई है।उन्होंने कहा कि स्टाफ ने बताया कि वीडियो एडिटेड है।