लाडपुरा: रेलवे कॉलोनी थाना इलाके के खारी बावड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Ladpura, Kota | Mar 1, 2025 शहर के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र के खारी बावड़ी मोहल्ले में शनिवार सुबह 9 बजे करीबन एक अधेड़ संदिग्ध हालात में मृत मिलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। मृतक किशोर बैरवा पुत्र रामदयाल खारी बावड़ी क्षेत्र में अकेला रहता था। उसका पड़ोस में रहने वाली एक विवाहिता महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसके चलते मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।