कोरबा: रामसागर पारा हत्याकांड में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शहर में निकाला गया जुलूस
Korba, Korba | Jun 22, 2026 कोरबा जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत रामसागर पारा में हुई रवि यादव की वीभत्स हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह सनसनीखेज वारदात पुरानी रंजिश के चलते रविवार की देर रात करीब 10 बजे घटित हुई थी।इस खूनी खेल के मुख्य सूत्रधार पिता और पुत्र हर्षित गंगवानी और महेंद्र गंगवानी बताए गए हैं.