सूरजगढ़: सूरजगढ़ा प्रखंड के 7 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से हो रही है इंटरमीडिएट की परीक्षा
सूरजगढ़ा प्रखंड के सभी 7 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को इंटरमीडिएट परीक्षा शांतिपूर्ण चल रही है.पूर्वाह्न 9 बजे सूरजगढा नगर परिषद के पब्लिक हाई स्कूल आदर्श परीक्षा केंद्र पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए परीक्षार्थियों की भीड़ देखी गई. केंद्राधीक्षक निशा कुमारी ने बताया कि प्रथम पाली में कल 412 परीक्षार्थी में से 5 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित हैं.