रविवार अपराह्न 4 बजे सूरजगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के चकमसकन मोहल्ला में विपिन कुमार के घर खाना बनाने के क्रम में रसोई गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गया.घटना के बाद अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. डायल 112 पुलिस को घटना की सूचना दी गई. सूरजगढ़ा थाना से मिनी दमकल के साथ अग्निशमन विभाग के कर्मी घटनास्थल पहुंचे और सिलेंडर में लगी आग पर काबू पाया गया.