रविवार अपराह्न 1 बजे लखीसराय स्थित भाजपा के प्रधान कार्यालय में पार्टी के सूरजगढ़ा नगर अध्यक्ष रोशन कुमार झा सहित जिले के अन्य मंडल अध्यक्षों को माननीय उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा चादर एवं बैग भेंट कर सम्मानित किया गया. उप मुख्यमंत्री ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी की मजबूती में जमीनी कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होती है.