हुलासगंज: एलपीजी आपूर्ति सामान्य है, अफवाहों और पैनिक बुकिंग से बचें: जिला प्रशासन
जहानाबाद, 30 मई। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। समीक्षा बैठक में गैस एजेंसियों के स्टॉक की जांच की गई तथा उपभोक्ताओं से पैनिक बुकिंग नहीं करने की अपील की गई। प्रशासन ने बताया कि कालाबाजारी और जमाखोरी खिलाफ कार्रवाई हो।