मंझनपुर: कमिश्नरी कोर्ट के आदेश पर रामपुर बसोहरा में जमीन विवाद में पैमाइश या दबंगई, पुलिस ने रखा अपना पक्ष
रामपुर बसोहरा गांव की रहने वाली आशा देवी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर अपनी पैतृक भूमि पर जबरन निर्माण कराए जाने का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि मौजा भड़ेसर, परगना कड़ा, तहसील सिराथू स्थित अराजी संख्या 1048 मि. रकबा 0.233 हेक्टेयर भूमि पर शनिवार शाम करीब चार बजे कुछ लोग निर्माण कार्य करा रहे थे। विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज किया।