जमुई: खीरया गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | May 1, 2026 जमुई जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खीरया गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा गुरुवर की रात 9:00 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां युवक का गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है।