नगड़ी: जेल में बंद पूर्व मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम को झारखंड हाईकोर्ट से एक और झटका, टेंडर कमीशन घोटाले का है आरोपी
Nagri, Ranchi | Jun 13, 2024 टेंडर कार्य आवंटन कमीशन घोटाले से संबंधित मनी लांड्रिंग मामले में जेल में बंद ग्रामीण कार्य विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम को एक और झटका लगा है। हाई कोर्ट ने 16 मई 2024 को जारी आदेश में लोकायुक्त झारखंड के आदेश को बरकरार रखा है और वीरेंद्र राम की याचिका को खारिज कर दी है।