सोमवार को संगठनात्मक कार्यक्रम के अंतर्गत जिला भाजपा कार्यालय, नर्मदापुरम में विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा ने नागरिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना तथा विभिन्न जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की।