नोखा: हिंयादेसर में लाखों के जेवरात चोरी, ताले तोड़कर वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने शुरू की जांच
Nokha, Bikaner | Jul 21, 2026 नोखा के नोखा थाना क्षेत्र के हिंयादेसर गांव में सोमवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक मकान में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान के ताले तोड़कर अंदर घुसे और करीब 10 तोला सोने व 50 तोला चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार वारदात गांव निवासी मूलाराम जाट के घर हुई। मंगलवार सुबह परिजनों के जागने पर ताले टूटे मिले, जिसके बाद चोरी का पता चल