नौबतपुर: सी पी एस स्कूल के पास पास नौबतपुर बिक्रम सोन नहर पर से पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के शव को बरामद किया
नौबतपुर थाना क्षेत्र सी पी एस स्कूल के पास सोन नहर पर से पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के शव को बरामद किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि सी पी एस स्कूल के पास सोन नहर पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव है जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया। पुलिस जांच कर रही है।