कटघोरा: सुनालिया पुल के नीचे नहर से मृत गौवंश निकाला गया, गौ सेवकों और निगम की टीम ने किया सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार
Katghora, Korba | Jul 31, 2026 कोरबा में सुनालिया पुल के नीचे नहर से एक मृत गौवंश का शव बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि गौवंश पिछले 3 से 4 दिनों से करीब 50 से 60 फीट नीचे गहरे पानी में एक पेड़ की टहनी में फंसा हुआ था।शव के सड़-गल जाने से आसपास के क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैल गई थी, जिससे स्थानीय लोगों का रहना और खाना-पीना तक मुश्किल हो गया था।