पिंड्रा: फूलपुर में लिखित सहमति के बाद प्रेमी ने शादी से किया इंकार, पुलिस के हस्तक्षेप से हुई शादी
वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र में विगत दिनों अपने प्रेमी से विवाह करने की जिद्द पर अड़ी युवती की शादी पुलिस के हस्तक्षेप से उसके प्रेमी से करवाया गया। दरअसल प्रेमी ने प्रेमिका से लिखित शादी की सहमति जताई थी, जिसके बाद वह टावर से उतर गई थी, लेकिन प्रेमी ने शादी से इनकार कर दिया। ऐसे में प्रेमिका के परिजनों ने पुलिस का सहयोग लिया।