खलीलाबाद: सीडीओ द्वारा भारत की जनगणना 2027 के क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष की स्वगणना प्रक्रिया कराई गई पूर्ण
मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में भारत सरकार की ओर से जनगणना 2027 के अंतर्गत स्वगणना कराए जाने हेतु नामित अधिकारी के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव का स्वगणना पूर्ण कराया गया।जिसमें कलेक्ट्रेट कर्मचारी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित होकर स्वगणना पूर्ण किया गया।यह जानकारी सूचना विभाग ने गुरुवार सायं 5:00 बजे दी।