खटीमा में तीन दिवसीय उत्तराखंड आदि गौरव महोत्सव का भव्य आगाज, सीएम धामी के नेतृत्व में निकला विशाल रोड शो
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू और जुएल ओराम रहे मौजूद, फिल्म 'हनुमान अंश' को किया टैक्स फ्री, जनजातीय विरासत के संरक्षण का लिया संकल्प
- उधम सिंह नगर खटीमा सीमांत क्षेत्र खटीमा में उत्तराखंड के जनजातीय गौरव को समर्पित तीन दिवसीय *'उत्तराखंड आदि गौरव महोत्सव / आदि रंगोत्सव'* का रविवार को भव्य और सांस्कृतिक शुभारंभ हुआ। महोत्सव की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में एक विशाल रोड शो आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय जनता का अपार जनसैलाब उमड़ पड़ा।
मुख्य चौराहे से प्रारंभ होकर नवीन कृषि मंडी के समीप कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे इस ऐतिहासिक रोड शो में केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री *किरण रिजिजू*, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री *जुएल ओराम*, सांसद *अजय भट्ट* और सांसद *अजय टम्टा* सहित प्रदेश के कई कैबिनेट म�