बिहटा: बाजितपुर गांव के पास से एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव पुलिस ने किया बरामद
Bihta, Patna | Jun 18, 2026 बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजितपुर गांव के पास से पुलिस ने एक अज्ञात 60 वर्षीय एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव को जब्त किया है। शव जब्त कर पुलिस उचित कार्रवाई के लिए जुटी हुई है। सूचना पर पहुंची एफएसएल की टीम मामले में जांच पड़ताल के लिए लगी रही। हालांकि मृतक व्यक्ति के शव की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।