पटना ग्रामीण: राजबंशी नगर के हनुमान मंदिर के पास बुलडोजर एक्शन, प्रसाद की दुकान भी तोड़ी गई
बिहार में लगातार अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। हालांकि इससे लोगों में भारी नाराजगी भी देखने को मिल रही है। वहीं राजबंशी नगर की हनुमान मंदिर के पास भी गुरुवार दोपहर करीब 1:00 बजे अतिक्रमण हटाया गया। जिसमें मंदिर के बगल में प्रसाद के रूप में लड्डू बनाने वाले दुकान से लेकर चाय की दुकान को भी तोड़ दिया गया।