डोमचांच प्रखंड के ढोढाकोला गांव की ओर तीन हाथियों का झुंड पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही आसपास के लोग सतर्क हो गए हैं। ग्रामीणों को फसलों और संपत्ति को नुकसान की भी चिंता सता रही है। मामले की जानकारी मिलने पर वन विभाग ने क्षेत्र के लोगों से सावधानी बरतने, रात में अकेले बाहर नहीं निकलने तथा हाथियों के करीब नहीं जाने की अपील की है। वन विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है।