वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में अमिलहा डीह मंदिर के दरवाजे को गुरुवार सुबह 7 बजे कुछ दबंगों ने वेल्डिंग कर बंद कर दिया। इस घटना से स्थानीय भक्तों में आक्रोश फैल गया है। जानकारी के अनुसार, गांव के ही रतन और धर्मदास ने मंदिर का ताला तोड़कर दरवाजे पर वेल्डिंग कर दी।