बीकानेर: विदेश मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी अंजू रंजन बीकानेर में
विदेश मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी और वरिष्ठ IFS अधिकारी अंजू रंजन बीकानेर पहुंचीं। उन्होंने एसटीबीए के विशेष आयोजन में हिस्सा लिया, जहां आर्थिक विशेषज्ञ पी.एस. वोहरा ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बीकानेर की संस्कृति और यहां के लोगों की सराहना की। अंजू रंजन ने बच्चों से मुलाकात कर उनसे संवाद किया।