बक्सर: वीर कुंवर सिंह गंगा ब्रिज पर ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में तीन लोगों की मौत, दो घायल
Buxar, Buxar | Dec 22, 2024 बक्सर रविवार की देर शाम जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत वीर कुंवर सिंह गंगा सेतु पर ट्रक और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई. जिसमें ट्रैक्टर चालक समेत तीन की मौत हो गयी है. वही दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए है. मौके पर पुलिस की टीम पहुंच घायलों को अस्पताल पहुंचा मृतकों की पहचान में जुट गयी है.