बक्सर: वीर कुंवर सिंह गंगा पुल पर ट्रैक्टर और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की हुई मौत, सभी की हुई पहचान
Buxar, Buxar | Dec 23, 2024 रविवार की रात 8 बजे जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत वीर कुंवर सिंह गंगा सेतु पर ट्रक और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई. जिसमें ट्रैक्टर व ट्रक चालक समेत तीन की मौत हो गयी है. वही दो गंभीर रूप से जख्मी है. मृतकों में ट्रैक्टर सवार दो लोगों की पहचान कर ली गई है. जिसमें पोला सेठ और पप्पू चौधरी इटाढी थाना क्षेत्र के गोपालपुर के निवासी बताए जा रहे हैं.