शिवहर: सीतामढ़ी, शिवहर और मोतिहारी रोड पर यात्रियों के सामान चोरी करने वाले 4 चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
एसपी शैलेश कुमार सिन्हा मंगलवार शाम 04 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि श्यामपुर भटहां थाना पुलिस चार चोर गिरफ्तार की है. जो सीतामढ़ी, शिवहर व मोतिहारी रोड पर यात्री के समान को चोरी करते थे. पुलिस ने चार चोर गिरफ्तार किया है. उसके पास से चोरी के चांदी के पायल-02, चांदी अंगूठी-01, रोल गोल्ड चेन-01, चार मोबाइल व तीन साड़ी बरामद की है. सभी को जेल भेज दिया है।