शिवहर: भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी ने अग्निपीडितों को दी राहत सामग्री
डुमरी कटसरी प्रखंड के रामपुर केशो में अगलगी की घटना में चार घर जलकर राख हो गया था. मंगलवार दोपहर 12:30 बजे भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा अग्निपीड़ित के घर पहुंचकर राहत सामग्री का वितरण किया है. सचिव गिरीश नंदन सिंह ने बताया कि अगलगी की घटना में लाखों रुपए की क्षति हुआ था. सभी अग्निपीड़ित के बीच त्रिपाल, कंबल, रोजमर्रा के समान दी गई है।