देहरादून: SCERT ननूरखेड़ा स्थित सभागार में एक दिवसीय राज्य स्तरीय हैकाथॉन का आयोजन किया गया
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड ने देहरादून में "इनोवेट उत्तराखंड" विषय पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय हैकाथॉन का आयोजन किया। इस दौरान प्रदेशभर से चयनित होकर आए छात्र छात्राओं और दस शिक्षकों ने अपने विचार साझा किए। एससीईआरटी के अपर निदेशक प्रदीप रावत ने कार्यक्रम को काफी महत्वपूर्ण बताया है।