देहरादून: राज्यपाल से राजभवन में रूस के छात्रों ने की मुलाकात
राजभवन में राज्यपाल से Saint Petersburg State University of Veterinary Medicine, Russia के, 5 से 16 फरवरी तक गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के शैक्षणिक भ्रमण पर आए छात्रों और संकाय सदस्यों ने भेंट की। इस दौरान उनके साथ संवाद किया और उनके अनुभवों के बारे में जानकारी ली।