पटना ग्रामीण: सुल्तानगंज में पुलिस ने अवैध शराब से भरी ई-रिक्शा की जब्त
सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान मंगलवार को 57.85 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया, जबकि परिवहन में प्रयुक्त एक ई रिक्शा को भी जब्त किया गया है। वहीं मंगलवार दोपहर 1:24 पर मामले की जानकारी पटना पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।