कासगंज: सोरों रोडवेज बस स्टैंड से रोडवेज बस चालक की पेंट चोरी, नगदी और जरूरी कागजात हुए गायब
कासगंज के सोरों बस स्टैंड परिसर में एक रोडवेज चालक चोरी का शिकार हो गया। अज्ञात चोर उसकी पैंट से नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर फरार हो गया। चालक ने कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। राजस्थान रोडवेज के चालक रात में बस स्टैंड के विश्राम कक्ष में ठहरे हुए थे। उन्होंने अपनी पैंट कमरे की खिड़की के पास टांग रखी थी। देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने चुरा ली।