खंडवा शहर की पंधाना रोड स्थित सब्जी मंडी में शनिवार दोपहर बकरी चोरी की एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। यहां नीले रंग की एक लग्जरी कार (टाटा अल्ट्रोज) से आए बदमाश बेहद शातिर तरीके से 8 से 10 बकरियों को दाना खिलाने के बहाने कार में डालकर फरार हो गए।