नावकोठी: नावकोठी बीआरसी में तालिमी मरकज शिक्षा सेवक एवं टोला सेवकों की बैठक,मासिक प्रतिवेदन सहित विभिन्न मुद्दे पर हुई चर्चा
नावकोठी बीआरसी में तालीमी मरकज शिक्षा सेवक एवं टोला सेवकों की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता केआरपी दयामणि देवी ने किया। बीपीएम मुजाहिदुल इस्लाम ने मासिक प्रतिवेदन पर चर्चा की तथा शिक्षा सेवकों को नए बच्चों के नामांकन,ड्रॉप आउट छात्र-छात्राओं को स्कूल लाने, मिशन दक्ष के नामांकित बच्चों को घर-घर भ्रमण कर उसे केंद्र तक पहुंचाने का निर्देश दिया।