शाहनगर: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद उल फितर पर्व, नमाजियों ने पवई नगर के ईदगाह में पढ़ी नमाज़
ईद उल फितर के दिन मुस्लिम समाज के लोग पूरे एक महीने के रोजों के बाद दिन के उजाले में पकवान खाते और खुशियां मनाते हैं। यह पर्व आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है | इसी कड़ी में गुरुवार को पवई नगर में मुस्लिम समाज के लोगों के द्वारा नए कपड़े पहनकर ईदगाह में नमाज़ अदा की गई।