शाहनगर: मतदाताओं की पहचान के लिए फोटो युक्त 12 पहचान पत्र मान्य, सिमरिया तहसील कार्यालय से प्राप्त हुई जानकारी
सिमरिया तहसील कार्यालय से जानकारी प्राप्त हुई कि खजुराहो संसदीय क्षेत्र के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों के 2293 मतदान केन्द्रों में लोकसभा चुनाव के लिए 26 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। मतदाता की पहचान सुनिश्चित होने के बाद ही उसे मतदान का अवसर मिलेगा।