बिंदकी: चांदपुर गांव के पास नोन नदी के किनारे श्री गूढ़ेश्वर अखंड धाम में सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं की रही भारी भीड़
फतेहपुर जनपद के थाना चांदपुर क्षेत्र के चांदपुर गांव के पास नोन नदी के किनारे श्री गूढ़ेश्वर अखंड धाम मंदिर में सावन के प्रथम सोमवार में सुबह लगभग 6 बजे से ही श्रद्धालु भारी संख्या में आने लगे थे। महिलाओं तथा पुरुषों की अलग-अलग लंबी लाइन लगी थी। सभी श्रद्धालु दर्शन कर धन्य हो रहे थे। थाना चांदपुर प्रभारी वृंदावन राय पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।