तरबगंज: गोंडा अयोध्या मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान हुई मौत
परसापुर हात निवासी अनंत राम यादव ने थाने पर दी गई तहरीर में कहा कि, रविवार को 12 बजे मेरा बेटे रामबाबू यादव मुहल्ला पडा़व में आरा मशीन के पास गोंडा अयोध्या मार्ग पर अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से कस्बे में स्थित गोनार्ड हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां पर उसकी मौत हो गई।