हिसुआ: फूलबड़िया गांव में लकड़ी की दुकान में काम कर रहे एक व्यक्ति को सांप ने डसा, सांप को पकड़कर अस्पताल पहुंचाया गया
Hisua, Nawada | Jul 12, 2026 हिसुआ थाना क्षेत्र के फूलबड़िया गांव में लकड़ी की दुकान में काम कर रहे रविंद्र कुमार को ईंट हटाने के दौरान सांप ने डंस लिया। बताया गया कि ईंट के नीचे छिपे सांप ने अचानक उनके हाथ पर काट लिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सांप को सुरक्षित डिब्बे में पकड़ लिया और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हिसुआ पहुंचाया।