हुज़ूर: भोपाल के शाहपुरा इलाके में बिल्डर दंपति पर 30.60 लाख रुपये की जालसाजी का आरोप, FIR दर्ज
Huzur, Bhopal | Sep 20, 2024 भोपाल के शाहपुरा इलाके में एक बिल्डर दंपती ने 30.60लाख रुपए की जालसाजी की। आरोपियों ने बैंक में बंधक रखे प्लॉट को बेच दिया।फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर पीड़ित डॉक्टर ने कोर्ट में परिवाद दायर किया था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बिल्डर दंपती और बैंक मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है|