जानसठ: ककरौली क्षेत्र के गांव टनहेड़ा में ग्रामीणों की हुई पंचायत, 2024 के लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का किया गया ऐलान
ककरौली क्षेत्र के गांव टनहेड़ा में भारी संख्या में एकत्रित होकर रविवार को ग्रामीणों ने एक पंचायत का आयोजन किया गया।ग्रामीणों का आरोप है कि गांव से जुड़ने वाले कई ऐसे रास्ते हैं जिनकी हालत आज भी खस्ताहाल है। हर चुनाव में नेता यहां पर वोट मांगने के लिए आते हैंऔर गाँव से सम्पर्क मार्ग बनवाने का वायदा भी करते है लेकिन विकास करता कोई नहीं है।