जानसठ: जानसठ क्षेत्र के गांव राजपुर कला मे अज्ञात चोरो ने एक घर क़ो खंगाला,तीन हजार की नकदी और आभूषण पर किया हाथ साफ
जानसठ क्षेत्र के गांव राजपुर कला मे एक घर मे अज्ञात चोरो ने घुसकर चोरी की वारदात क़ो अंजाम दिया।मकान मालिक संजीव पुत्र जयपाल निवासी गाँव राजपुर कला के घर मे रखे संदूक से कीमती आभूषण और तीन हजार की नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए।पीड़ित परिवार ने थाने मे लिखित शिकायत पत्र देते हुए कार्यवाही की गुहार लगाई है।