शिवपुरी: अमोला पुलिस ने चोरी की 3 बाइक बरामद की, 22 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
अमोला थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए चोरी की तीन मोटरसाइकिलों के साथ आरोपी शिवम उर्फ नेम गौर (22) निवासी दांगीपुरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों मोटरसाइकिलों को अमोलपठा रोड स्थित कुशवाह होटल के पास आरोपी के कब्जे से बरामद किया। पुलिस के अनुसार बरामद तीनों बाइक झांसी (उत्तर प्रदेश) से चोरी की गई थीं, जिनकी कुल कीमत करीब 90 हजार