मंझनपुर: स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए मंझनपुर कलेक्ट्रेट से पोलिंग पार्टियां रवाना, कौशाम्बी में 22 बूथों पर होगा मतदान
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए गुरुवार को लगभग 11:30 बजे मंझनपुर कलेक्ट्रेट परिसर से पोलिंग पार्टियों को निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। जनपद में 23 अक्टूबर 2026 को मतदान कराया जाएगा।