बरही पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी मात्रा में मोटरसाइकिल चालक के कब्जे से कैश किया बरामद
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लगातार जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इसी कड़ी में बरही में वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल चालक विजेंद्र कुमार जायसवाल के कब्जे से ₹263340 पुलिस ने बरामद किए हैं। हालांकि नगद से संबंधित दस्तावेज पेश करने के बाद जप्त की गई राशि को मौके पर ही सुपुर्द किया गया है।