विलायत कला चेक पोस्ट से जीएसटी की टीम ने परचून से भरे ट्रक को किया जप्त।
कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले विलायत कला चेक पोस्ट में जीएसटी की टीम ने बिना बिल के परिवहन करने वाले ट्रक को जप्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कटनी से शहडोल की तरफ परचून लेकर जा रहे ट्रक चालक से जीएसटी की टीम ने परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे।लेकिन वाहन चालक मौके पर कुछ दस्तावेज पेश करने में असमर्थ रहा।