जिला पंचायत सीईओ ने मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर लिया जायजा
निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुरूप मतदान केंद्रों में निर्धारित समय में आवश्यक सुधार और व्यवस्थाएं कर अवगत कराया जाना सुनिश्चित करें। इस आशय के निर्देश जिला पंचायत के सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री शिशिर गेमावत ने शुक्रवार को विकासखंड विजयराघवगढ़ की ग्राम पंचायत गैरतलाई के मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए है।