नन्हवारा ग्राम में कुरकुरे नमकीन खाने से 14 वर्षीय किशोर की बिगड़ी हालत, जिला अस्पताल में उपचार जारी।
बड़वारा थाना क्षेत्र के नन्हवारा ग्राम में साहिल पाल 14 वर्षीय किशोर की पैकेट बंद कुरकुरे नमकीन खाने से हालात बिगड़ना शुरू हो गई । वहीं परिजनों ने नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया। जहां प्राथमिक उपचार कर हालत खराब होने के कारण किशोर को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया,जहां उसकी उपचार जारी है।