विदिशा नगर: पिछले 16दिन मारवाड़ी समाज की महिलाए गणगौर को लेकर कर रही थी विभिन्न आयोजन,गुरूवार शाम शहर के मुख्य मार्गो से निकला जुलूस
मारवाड़ी अग्रवाल समाज की महिलाएं पिछले 16 दिनों से गणगौर की पूजा के दौरान विभिन्न आयोजन कर रही थी। गुरुवार को गणगौर की पूजा पर भगवान शिव-पार्वती को बग्गी पर बिठाकर शहर के मुख्य मार्ग से चल समारोह निकाला गया। ट्रस्ट धर्मशाला माधवगंज से चल समारोह प्रारंभ हुआ जो सावरकर बाल विहार में पहुंच पूजा अर्चना के बाद नंदवाना स्थित समाज के धर्मशाला में यह संपन्न हुआ।